इंसानों के शरीर से निकले 4 जिन्दा जानवर
इंसानों के शरीर से निकले 4 जिन्दा जानवर – दोस्तों आपने Parasite के बारे में सुना होगा। ऐसे परजीवी जो किसी दूसरे जीव के शरीर में निवास करते हैं और उनके शरीर से ही पोषण प्राप्त करते हैं। लेकिन क्या कोई जानवर भी इंसानों के अंदर पनप सकता है? चौंक गए न? आज के आर्टिकल में हम बताएँगे कुछ ऐसे खतरनाक जानवर जिन्होंने इंसानों के शरीर को अपना घर बना लिया था।
1. कॉकरोच – Cockroach in Woman brain
चेन्नई की एक 22 वर्षीय महिला के सिर में अचानक भीषण दर्द शुरू हुआ तो वे डॉक्टर के पास पहुंची। जांच करने पर सभी हैरान हो गए क्यूंकी उनके सिर में एक जिंदा cockroach घूम रहा था। पूछताछ में सामने आया की ये cockroach कुछ दिन पहले सोते समय उस महिला के नाक के रास्ते उसके दिमाग में घुसा था। डॉक्टरों के सामने चुनौती थी उस cockroach को जिंदा बाहर निकालने की, क्यूंकी यदि operation के दौरान वह मर जाता तो संक्रमण से महिला की जान भी जा सकती थी। लेकिन operations कामयाब रहा।
- एक बार प्रेग्नेंट होते हुए भी दोबारा प्रेग्नेंट हो सकती हैं महिलाएं? Pregnant Girls
- Apple कंपनी के रोचक तथ्य जिन्हें शायद आप ना जानते हों।
2. मछली – Fish in Lungs
भारत की ही एक अन्य घटना में एक 12 वर्षीय लड़के की संस लेने में दिक्कत की शिकायत पर डॉक्टरों ने उसकी जांच की। रिपोर्ट ने सबको चौंका दिया क्यूंकी उसके फेफड़े में करीब 4 इंच लंबी एक मछली फांसी हुई थी जिसके कारण उसे संस लेने में कठिनाई हो रही थी। लड़के ने बताया की वह अपने दोस्तों एक खेल खेल रहा था जिसमे जिंदा मछली को मुंह में रखकर फिर बाहर निकालना होता था। शायद इसी दौरान वह मछली उसके गले से होते हुए उसके फेफड़े में जा फंसी। operation करके डॉक्टर ने वह मछली बाहर निकली।
3. मकड़ी – Spider in Stomach
ऑस्ट्रेलिया का एक युवक विदेश घूमने गया था और एक होटल में रह रहा था। एक दिन जब सुबह वह उठा तो देखा की उसके पेट पर अजीब से लाल निशान थे। उसने गौर किया की उसके पूरे शरीर पर ही वह निशान थे। डॉक्टर ने उसे इनसेक्ट बाइट का केस बताकर एक क्रीम दे दी। लेकिन अगले दिन वह निशान और भयानक हो गए तो डॉक्टरों ने उसके शरीर की जांच की और पाया की एक जिंदा मकड़ी उसके शरीर में घूम रही थी। ऑपरेशन करके मकड़ी को तो बाहर निकाल लिया गया लेकिन ये किसी की समझ में न आया की मकड़ी आखिर उसके शरीर में कैसे घुसी।
- Infinix Hot S3X has a Launch, Dual Rear Camera and Big Display in India for Rs 9999
- आयरन मैन बनने से कितना दूर है इंसान MachooFact.com
4. घोंघा – A Live Snail Was In A Four-Year-Old’s Knee
2013 में एक 4 साल का बच्चा अपने परिवार के साथ समुद्र किनारे पिकनिक मनाने गया जहां खेलते हुए उसके घुटने मे एक घाव हो गया। परिवार ने मामूली चोट समझकर उस पर फ़र्स्ट ऐड करके पट्टी बाँध दिया। लेकिन जब बच्चे से दर्द बर्दाश्त नहीं हुआ तो वे डॉक्टर के पास गए जहां टेस्ट और स्कैन से पता चला की घुटने के रास्ते एक Snail उसके शरीर में घुस गया था। डॉक्टरों ने तुरंत ऑपरेशन करके उसे बाहर निकाला जिसे बच्चे ने अपने पास रख लिया और उसका नाम Turbo रखा।
दोस्तों, इनमे से किस घटना ने आपको सबसे अधिक हैरान या विचलित किया, हमे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बताएं।