अलग अलग देशों में सुंदरता के मानक
अलग अलग देशों में महिला की सुंदरता के मानक, दोस्तों Beauty Standards समय के साथ बदलता रहा है। हम बीते समय पर ध्यान देते हैं तो
पाएंगे की उस समय की सुंदरता की परिभाषा आज के समय में बड़ी अजीब लगती है। 21वीं सदी
में भी सुंदरता की हर देश की अपनी अलग परिभाषा है। आज के Article में हम बताएँगे
दुनियाभर के विभिन्न Beauty Standards, जिनमे से कुछ आपको विचित्र लगेंगे तो हो सकता है
कुछ आपको चौंका भी दें।
1. ईरान Iran
एक सोध से पता चला है की ईरान में सबसे ज़्यादा प्लास्टिक सर्जरी होती है। जहां उनकी
Culture में पूरे शरीर को ढकने और केवल चेहरा दिखने की ही अनुमति है, हर कोई चाहता है
की वह सबसे ज़्यादा खूबसूरत दिखे। चाहे इसके लिए एक सर्जरि पर 2500 डॉलर ही क्यूँ न
खर्चने पड़े। यहाँ एक और बात बड़ी आम है, की अधिकतर महिलाएं और कई बार पुरुष भी
अपनी नाक पर बैंडज लगाए दिखते हैं जो की प्लास्टिक सर्जरि के बाद रिकवरी के लिए लगाया
जाता है। ये बैंडज एक तरह से सोश्ल स्टेटस का भी सूचक है जो साबित करता है की उस
व्यक्ति ने सर्जरि कराई है क्यूंकी उसके पास बेशुमार दौलत है।
2. मॉरिटानिया Mauritania
जहां दुनिया भर में लड़कियां अपने वज़न को लेकर बड़ी Conscious होती हैं की कहीं वज़न बढ्ने
से उनका आकर्षण न खत्म हो जाए, वहीं Mauritania में इसके विपरीत है। यहाँ तंदुरुस्त और
मोटे शरीर वाली महिलाएं आकर्षक मनी जाती हैं। कई जगह बचपन से ही लड़कियों को विशेष
डाइट दी जाती है जिससे उनका वज़न बढ़ा रहे। इसके अलावा जिन महिलाओं का वज़न नहीं
बढ़ता उन्हे स्पेशल Camps में भेजा जाता है जहां उन्हे एक दिन में करीब 16000 Calories लेने
होते हैं।
3. जापान Japan
पश्चिमी देशों में एक खूबसूरत स्माइल दांतों के आकार और जबड़े की सिमिट्री पर आधारित होती
है। कई बार तो लोग इसके लिए Braces यानि दांतों को काटता है और खतरनाक Procedures भी
करवाते हैं। लेकिन जापान में एक अलग कान्सैप्ट है – Yaeba, यानि असमतल दाँत। उनके
अनुसार ऐसे दाँतो वाले लोग सबसे Cute होते हैं और खुशकिस्मत भी। लेकिन इसमे केवल उभरे
हुए Canines को ही खूबसूरत माना जाता है। ऐसा इसलिए क्यूंकी वे प्रकृतिक सुंदरता तो
प्राथमिकता देते हैं। ये और बात है की जापानी लोग यदि Braces लगते हैं तो अंदर की और से,
जिससे वे जाहीर न हों।
- 5 Most Unique Bridges In The World दुनिया के 5 सबसे अनोखे ब्रिज
- TOP 10 TRENDING NEWS IN HINDI, CORONAVIRUS NEWS,
4. ताजिकिस्तान Tajikistan
प्राचीन समय में Rome और Greece जैसे देशों में चौड़ी और घनी भौहें खूबसूरती की पहचान
थी। जहां कुछ देशों में Eyebrows को शार्प और क्रिस्प रखा जाता है, वहीं ताजिकिस्तान में
इसके विपरीत है। यहाँ घनी भौहें न सिर्फ खूबसूरती का स्टैंडर्ड है, बल्कि ये आपके जीवन साथी
के प्रति वफादारी का भी सूचक है। यानि खूबसूरती के साथ-साथ ये आपकी पर्स्नालिटी और
कैरक्टर को भी दर्शाता है। जिन लोगों की Eyebrows चौड़ी या घनी नहीं होती वे उन्हे पेंट कर
लेते हैं ताकि Opposite Sex को आकर्षित कर सकें।
5. म्यांमार Myanmar
Myanmar में एक आदिवासी जनजाति है जिनहे Padaung या Kayan के नाम से जाना जाता
है। ये लोग पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होते हैं, जानते हैं किसलिए? Padaung
लोगों में एक परंपरा है जिसमे 5 वर्ष की उम्र से ही लड़कियों के गले में Brass की rings
पहनाई जाती हैं। शुरू में 6 Rings और फिर हर साल एक रिंग जोड़ी जाती है। उनकी शादी होने
तक हर साल एक रिंग जोड़ी जाती। शोध के अनुसार इस प्रक्रिया में उनकी गर्दन सामान्य से
काफी लंबी हो जाती है, कई बार तो 40 cm तक। वैसे इसके कुछ फायदे भी हैं। शेर उनपर
आक्रमण नहीं करते, शायद कन्फ़्युशन के कारण। इससे Kidnapping और तस्करी जैसे हादसे भी
नहीं होते। तो खूबसूरती के साथ ये एक सुरक्षा उपाय भी है।
- भारत में कोरोनावायरस (COVID-19) से दो की मौत, 83 लोग कोरोना वायरस की चपेट में
- Coronavirus Update: Corona suspect committed suicide by jumping from Safdarjung Hospital building
आपके अनुसार खूबसूरती की क्या परिभाषा है और क्या आपके देश या शहर में भी ब्युटि के कुछ
ऐसे ही विचित्र मानक या स्टैंडर्ड हैं? हमे कमेंट बॉक्स में बताएं साथ ही इस Article को लाइक
और अधिक से अधिक शेयर करें।