Top 5 Dangerous Dogs
दुनिया के सबसे खतरनाक कुत्ते – इंसान का सबसे वफादार साथी कुत्ता होता है। जो अपने मालिक के लिए जान देने और जान लेने तक अमादा रहते हैं।इसलिए आज भी लोग अपने घरों की रखवाली का काम कुत्तों को ही देंतें है लेकिन क्या आप जानतें है। दुनिया में कुछ ऐसे कुत्तें हैं जो शेर से भी खतरानक और भेडियें से ज्यादा फुर्तिलें होते हैं। इन कुत्तों की मांग इतनी ज्यादा है कि आर्मी से लेकर बड़ी बड़ी सुरक्षा एजेंसियां भी अपराधियों को पकड़ने में इनकी मदद लेती है। चलिए आज हम आपको दुनिया के 05 ऐसे बेहतरीन कुत्तों के बारें में बतातें हैं –
- How far are Humans from becoming Iron Man
- Ctet Admit Card Download 2021: Direct download CTET Admit Card from Link
केन कोर्साे (Cane Corso)
ये कुत्ता, हैवी मसल वाला और बेहद आक्रामक कुत्ता है। इनके नाम के आगे कार्सो शब्द लैटिन भाषा से लिया गया है, जिसका मतलब होता है, Protector इसकी ऑरिजिनल ब्रीड इटली मानी जाती है। इसका वजन लगभग 40 से 55 किग्रा तक हो सकता है और ऊंचाई लगभग 26 इंच तक हो सकती है। कुत्ता पालने वालों के लिए ये एक बेहतरीन कुत्ता हो सकता है। वैसे तो ये कुत्ता घरेलू या सोशल नहीं माना जाता है, लेकिन कुछ लोग इसे पालने के शौक़ीन हैं। पर इसे घर में रखने से पहले इसे सख्त ट्रेनिंग दी जाती है और लोगों के साथ घुलना मिलना सिखाया जाता है तब जाकर ये घरेलू बन पाते हैं।
ये जितने खतरनाक दिखते हैं, उतने ही अंडरस्टेडिंग भी होते हैं। आपको बता दें कि इन कुत्तों को मानसिक और शारीरिक रूप से बीमार लोगों के साथ रहने के लिए ट्रेनिंग दी जाती है। इस ट्रेनिंग के बाद ये इतने सक्षम हो जाते हैं कि ये बीमार आदमी को आसानी से घुमाने ले जा सकते हैं और सुरक्षित वापस अपने घर ला सकते हैं। अगर इनसे बात की जाए तो ये वो वो की आवाज में बात करना पसंद करते हैं, बशर्तें कि आप उन्हें समझें। केन कोर्साे (Cane Corso) हल्के और गहरे काले और फाॅन कलर पाया जाता है। दोस्तों क्या आप हमें अपने कुत्ते का नाम कमेंट बाॅक्स में बता सकते हैं।
डोगो अर्जेंटीनो (Dogo Argentino)
यूरोप और आसपास के कई देशों में इस कुत्ते को पालने पर बैन हैं इन कुत्तों को पुराने जमाने में शिकार के लिए इस्तेमाल किया जाता था और आपसी लड़ाई का खेल भी खिलाया जाता था यह स्वभाव से ही इतने खतरनाक होते हैं कि इन्हें पालतू बनाना बहुत मुश्किल होता है क्योंकि डोगो अर्जेंटीनो (Dogo Argentino) इतने शक्तिशाली होते हैं कि अकेले ही जंगली सूअर का शिकार कर सकते हैं और पहले इन्हें इसके लिए इस्तेमाल भी किया जाता था। इनकी हाइट 70 सेंटीमीटर और वजन 45 किलो तक होता हैै।
ग्रेट डेन (Great Dane)
ये कुत्ते Killing Machine के नाम से भी मशहूर हैं। क्योंकि अगर ये कुत्ते अपने आक्रामक स्वाभाव में आ जाये तो यह किसी की भी जान ले सकते हैं। ग्रेट डेन (Great Dane) कुत्तो को लोग अपने घरो में भी पालते हैं यह बहुत लम्बे होते हैं। इसलिए Great Dane Dog का नाम Guinness Book of World Records में भी दर्ज किया गया है। World Record इसकी लम्बाई 7 फीट दर्ज की गयी है। लेकिन अगर इनको सही ट्रेनिंग न दी जाए तो ये बेहद घातक भी हो सकते हैं। इसलिए इनको पलने से पहले इनको अच्छा प्रशिक्षण देना बहुत जरुरी होता है इनका वजन 80 से 90 किलो के बीच होता है।
फराओ हाउंड (Pharaoh Hound)
फराओ हाउंड (Pharaoh Hound) की कीमत 2 लाख 32 हजार से शुरू होती है और यह माल्टा का राष्ट्रिय कुत्ता है हाउंड नस्ल के कुत्ते बहुत कम मोटे और अच्छे जम्पर होते हैं। फराओ हाउंड बहुत बुद्धिमान और कभी-कभी जिद्दी भी होते हैं। इनकी नस्ल का संबंध मिस्र में प्राचीन समय में शिकार के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले कुत्तों से माना जाता है। हाउंड मेल की हाइट हाउंड फीमेल से थोड़ी ज्यादा लम्बी होती है जहां मेल हाउंड 23 से 25 इंच के होते है वहीं फीमेल हाउंड 20 से 22 इंच की होती है। इनकी उम्र 12 से 14 साल होती है। और सबसे रोचक बात यह है कि यह कभी कभी ब्लश भी करते है। भारत में यह बहुत कम पाए जाते है और यह बहुत जल्दी सबके साथ घुल मिल जाते है।
जापानी टोसा (Japanese Tosa)
जापानी टोसा (Japanese Tosa) डाॅग को जापान में सदियों से खूनी खेलों के लिए इस्तेमाल किया जाता है और इस लिए इसे पालतू बनाना बहुत ही मुश्किल काम है। ये कुत्ता लड़ाई के लिए मशहूर है। इन कुत्तों के भौंकने की आवाज भी बड़ी डरावनी होती है। इस कुत्ते की प्रजाति को यूके और आयरलैंड में बैन किया गया है। ये कुत्ता एक दिन में कई किलो मांस खा जाता है, इसलिए इसका यह खूनी अंदाज आपके लिए भारी पड़ सकता है। इस कुत्ते की हाइट 82 सेमी होती और वजन 60 किलो का होता है।