दूध पीने का सही तरीका
दूध पीने का सही तरीका – दोस्तों, दूध हमारे जीवन में एक अहम आहार माना जाता है, क्युकी बच्चे के जनम होते ही सबसे पहली चीज़ भोजन के रूप में जाती है वो है, दूध। और तो और हम सब भी सुबह उठते ही पहली चीज़ का सेवन करते है वो है दूध या चाय, सुबह के दूध या चाय के बिना हमारा पूरा दिन ख़राब हो जाता है।
- How far are Humans from becoming Iron Man
- Ctet Admit Card Download 2021: Direct download CTET Admit Card from Link
दूध पीने के बारे में जानकारी
दूध एक एनिमल प्रोडक्ट होता है जो हमे जीवित पशु के ज़रिये प्राप्त होता है। और वो सभी चीज़े जो हमें जीवित प्राणी के ज़रिये प्राप्त होती है जैसे की अंडे, उसमे काफी तरह के एमिनो एसिड्स, एन्ज़इम्स और होर्मोनेस की मात्रा काफी अधिक होती है, इसकी वजह से इन चीज़ो को सही समय पर और सही चीज़ो के साथ खाना बेहद ज़रूरी है क्युकी भोजन में फेर्मेंटिक चीज़ो और पशुओ से मिलने वाले प्रोडक्ट्स की केमिकल रिएक्शन करने की टेन्डेन्सी काफी ज़्यादा होती है।
दूध अपने आप में सम्पूर्ण आहार के बराबर होता है और इंसान के लिए ऐसे कई ज़रूरी पोषक तत्व है जो हमें सिर्फ दूध से ही भरपूर मात्रा में मिल सकते है। इसीलिए कहा जाता है की जो लोग हर रोज़ दूध नहीं पीते वो 40 की उम्र के बाद कई सारी हेल्थ प्रोब्लेम्स से गुज़रते है।
लेकिन दूध का शरीर पर सही तरह से असर हो उसके हमे दूध पीने से जुड़े हुए कुछ नियमो पता होना ज़रूरी हे। काफी लोगो को दूध पीने का असर ठीक से नहीं होता और कुछ को ठीक से पचता नहीं। ऐसी कई सारी चीज़े है जिसका सेवन अगर दूध पीने के पहले या बाद में किया जाये तो होने वाले केमिकल रिएक्शन का असर हानिकर भी हो सकता है।
पेट, पाचन, पेशाब और त्वचा के रोग सबसे ज़्यादा दूध का ठीक तरह से सेवन न करने की वजह से होते है। इसीलिए सिर्फ दूध पीना ज़रूरी नहीं है, इससे जुड़े नियमो का भी पता होना बेहद ज़रूरी है। इसीलिए आज हम बात करेंगे दूध का किस समय पर सेवन करना चाहिए, कैसे सेवन करना चाहिए, किन चीज़ो के साथ इसका सेवन नहीं करना चाहिए, दूध को दवाई की तरह कैसे इस्तेमाल करे, और दूध को पचाने के लिए क्या करे।
दूध कब नहीं पीना चाहिए
दोस्तों सबसे पहले हम बात करते है दूध को कब नहीं पीना चाहिए? खाना खाने के बाद। दूध अपने आप में एक भोजन होता है और इसका सेवन खाना खाने के बाद करना मतलब दोबारा भोजन करने जैसा होता है और दूध को पचने में काफी समय लगता है। अगर भोजन के बाद दूध पिया जाये तो शरीर भरी लगने लगता है, पेट भरा हुआ महसूस होता है और पाचन प्रक्रिया धीमी पद जाती है। और अगर आपको भोजन के बाद दूध पीने की आदत हो तो दोनों की मात्रा आधी आधी कर ले।
दूध पीने के बाद और दूध पीने से पहले हमे खट्टी चीज़े जैसे की निम्बू, फल, चटनी और अचार जैसी चीज़ो का सेवन न करे। और तो और नमकीन और चटपटे स्नैक्स का भी सेवन नहीं करना चाहिए।
प्याज़ और बेंगन, दोस्तों दूध का केमिकल कंपाउंड प्याज़ और बेंगन के विरुद्ध होता है। इसके कारन हमारे शरीर में स्किन अलर्गीएस की सम्भावना बढ़ जाती है। इसीलिए अगर आप भोजन में बेंगन या प्याज़ का सेवन करते हे तो दूध पीने में 2 से 3 घंटे का अंतर रखे। मच्छी और नॉन वेज खाने के बाद भी हमें दूध नहीं पीना चाहिए, इसके कारन भी हमें स्किन प्रोब्लेम्स और पाचन की समस्या हो सकती है।
दही, दोस्तों दूध में जब दही मिलाया जाता है तो दही दूध के साथ केमिकल रिएक्शन करके उसे भी दही में बदल देता है। और अगर हम इन दोनों को एक साथ या फिर एक के बाद एक सेवन करते है तो इस से हमारे पाचन में गड़बड़ी हो सकती है।
दूध कब पीना चाहिए
अब हम बात करते है दूध कब पीना योग्य है। आयुर्वेद का माना जाये तो दूध पीने का सही समय रात को है। दूध में ट्रीप्टोफन नमक एमिनो एसिड होता है जो हमारे दिमाग और शरीर को शुद्ध करके अच्छी नींद लाने में मदद करता है। रात के लम्बे अंतराल में जब हम कुछ भी नहीं खाते तब दूध अहम् काम करता है और इससे हमारा पेट भी ठीक से साफ़ होता है।अगर हम दिन में दूध पीते हे तो हमे इसके नुट्रिएंट्स ठीक से नहीं मिलते है।
दूध कैसे पियें
अब हम बात करते है दूध हमें कैसे पीना चाहिए? अगर आपका वज़न ज़्यादा है या फिर सामान्य है तो गाय का दूध पीना बेहतर होगा। और अगर आप अपना वजन बढ़ाना चाहते है तो इसके लिए भेस का दूध पीना बेहतर होगा। अगर पोषक तत्वों और ताकत के नज़रिये से देखा जाए तो गाय का दूध बेहतर है क्युकी इसका असर हमारे दिमाग, त्वचा, बाल, और हड्डियों पर अच्छे से दिखाई देता है। और भेस का दूध कफ की मात्रा बढ़ाता है और यह वज़न बढ़ाने में काफी मदद करता है।
- Vivo X21s With In-Display Fingerprint Sensor, Snapdragon 660 SoC Launched: Price, Specifications
- Realme 6 and Realme 6 Pro will be Launched with 64MP Pro Camera in India, Price leaked in India
दूध कभी ठंडा नहीं पीना चाहिए क्युकी दूध की पचने की गति धीमी होती है ऐसे में ठंडा दूध पीने से यह गतिविधि और धीमी पड़ जाती है। दूध को मीठा करने के लिए देसी खांड, सहद या मिश्री का उपयोग करे। चीनी से मीठा किया गया दूध हमे लाभ नहीं पहुँचता क्युकी चीनी दूध के सारे पोषक तत्वों को नष्ट क्र देती है।
दूध सिर्फ बच्चो को ही नहीं हर उम्र के व्यक्ति को पीना चाहिए। अगर हम इसे ठीक तरीके से पिए तो ये हम अनेक बीमारियों से दूर रखने की क्षमता रखता है।
दोस्तों, अब आप दूध पीने का सही तरीका जानकर इसका भरपूर लाभ उठा सकते है। क्या आप अब तक सही तरीके से दूध पी रहे थे? कमेंट बॉक्स में बताये।