वैज्ञानिकों की अजीबो गरीब खोज
वैज्ञानिकों की अजीबो गरीब खोज – दोस्तों विज्ञापन पर विश्वास करना थोड़ा कठिन है, पर ये सच के ज्यादा करीब है कि आज भी दुनिया में कुछ ऐसी चीज़े हैं जो विज्ञान और वैज्ञानिकों से परे बनी हुई हैं। इंसानी शरीर की कई पहेलियाँ विज्ञान अभी भी सुलझाने की कोशिश कर रहा है। साइंस के नाम पर कई वैज्ञानिक अजीबो गरीब तरह के एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं। इन्ही एक्सपेरिमेंट में से दोस्तों आज हम आपको कुछ ऐसे वैज्ञानिक खोजों के बारे में बताएँगे जो शायद ही आपको मुश्किल से पता होगा। तो दोस्तों चलिए जानते हैं इस पोस्ट में।
- बच्चा गर्भ में किन्नर कैसे बनता है Scientific Causes behind the Birth of Kinnar or Third Gender
- Six Pack Abs कैसे बनाएं?
अजीबो गरीब खोज जिन्हें आप नहीं जानते
- दोस्तों क्या आप जानते हैं की सूर्य द्वारा छोड़े गए 800 अरब से ज्यादा न्यूट्रॉन आपके शरीर में से गुजर गए होंगे जब तक अपने ये सन्देश पढ़ा होगा।
- दोस्तों आपने डायनासोर की बहुत ही फिल्मे तो देखी ही होंगी पर क्या आप जानते हैं की वैज्ञानिक आज तक निश्चित नहीं कर पाए हैं की डायनासोर का रंग क्या था।
- आपने सुना होगा की हमारे अन्तरिक्ष का लगातार विस्तार हो रहा है, पर क्या आप जानते हैं कि इसका विस्तार कितनी तेजी से बढ़ रहा है। अगर नहीं तो हम आपको बता देते हैं ब्रहमांड हर घंटे सभी दिशाओं में 1 बिलियन माइल्स से भी ज्यादा फैल जाता है।
- हमारी पृथ्वी पर एक दिन लगभग 24 घंटे का होता है पर क्या आप जानते हैं की शुक्र ग्रह पर एक दिन पृथ्वी के एक साल से बड़ा होता है।
- एक व्यक्ति विना खाने के एक महीना रह सकता है पर विना पानी के सिर्फ 7 दिन। क्यूंकि अगर शरीर में पानी की मात्रा 1 प्रतिशत से कम हो जाये तो आप प्यास महसूस करने लगते हैं। और अगर ये मात्रा 10 प्रतिशत कम हो जाये तो आपकी मृत्यु होना निश्चित है।
- आपने एग्जाम में बहुत से ऐसे प्रश्न देखे होंगे जिनमे अक्सर यह पूछा जाता है की कितना फारेनहाईट और डिग्री सेल्सियस बराबर होते हैं। अगर आप नहीं जानते हैं तो हम बता देते हैं। -40 डिग्री फारेनहाईट और -40 डिग्री सेल्सियस बराबर होते हैं।
- क्या आप जानते हैं कि जब आप किसी सीधी चढ़ाई वाले पहाड़ पर चढ़ते हैं तब आपके घुटने आपके शरीर का तीन गुना भार धोते हैं। ये शायद आपने महसूस भी किया होगा।
- दोस्तों आपने तारों के बारे में तो सुना ही है ये बहुत ही विशाल होते हैं और यहाँ तक कि पृथ्वी जैसे ग्रहों का जन्म भी एक तारे के रूप से ही हुआ है, पर क्या आप जानते हैं कि अगर किसी एक आकाश गंगा के सारे तारे नमक के दाने की तरह हो जाएँ तो वह ओलंपिक का पूरा स्विमिंग पूल भर सकते हैं। पर ध्यान रहे हमने सिर्फ एक आकाश गंगा की बात की है जबकि अन्तरिक्ष में अरबों ऐसी आकाश गंगाएं हैं।
- दोस्तों क्या आप जानते हैं की अन्तरिक्ष में जाने वाले यात्री की लम्बाई वापस आने पर 2 इंच बढ़ जाती है, क्योंकि अन्तरिक्ष में हवा का दबाव न होने के कारण हमारी हड्डियाँ लचीली हो जाती हैं जिससे हमारी शरीर की लम्बाई बढ़ जाती है।
- विज्ञान का मानना है कि यदि हम किसी तारे के प्रकाश को देखते हैं तो वह असल में उस जगह पर नहीं होता, क्योंकि उस तारे द्वारा छोड़ी गई रौशनी लाखो साल में हम तक पहुँचती है, इसलिए वह तारा वहां से बहुत दूर जा चूका होता है।
दोस्तों ये थीं वैज्ञानिकों की कुछ अजीब खोज जिसके बारे में आपने शायद ही सुना होगा।
दोस्तों आपको हमारी पोस्ट कैसी लगी हमे कमेंट करके जरुर बताएं और हमारी पोस्ट को भी शेयर करें। आपका एक शेयर हमारी वेबसाइट को बेहतर बनाने में मदद करेगा। दोस्तों इस पोस्ट से सम्बंधित आपका कोई सवाल जबाब है तो आप हमसे कर सकते हैं। आप हमसे Facebook और Youtube से भी जुड़ सकते हैं।
धन्यबाद।।।